गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आरक्षी का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर रेट आरक्षी का प्रशिक्षण सम्मेलन आयोजित

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCR

रिक्रूट आरक्षियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन

कमिश्नरेट गाजियाबाद के पुलिस लाइन परिसर में प्रशिक्षणरत रिक्रूट आरक्षियों के लिए एक विशेष प्रशिक्षण सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध श्री केशव कुमार चौधरी द्वारा की गई। इस अवसर पर प्रशिक्षणाधीन रिक्रूट आरक्षियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं प्रशिक्षण से संबंधित आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना गया एवं रिक्रूट आरक्षियों को प्रशिक्षण की गुणवत्ता, अनुशासन, समयपालन, शारीरिक दक्षता, व्यवहारिक ज्ञान एवं कानून के व्यावहारिक अनुप्रयोग पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि प्रशिक्षण के दौरान किन बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए और किन त्रुटियों से बचा जाए, ताकि भविष्य में बेहतर पुलिसिंग सुनिश्चित की जा सके। सम्मेलन के दौरान तीन माह में इन्डोर विषय में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य प्रशिक्षुओं का मनोबल बढ़े और वे भी कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ प्रशिक्षण पूर्ण करें।

Π सम्मेलन के अंत में सभी रिक्रूट आरक्षियों से अनुशासन, ईमानदारी एवं जनसेवा को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया तथा आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण उपरांत वे जनता की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।∆सम्मेलन के दौरान प्रशिक्षणरत रिकूट आरक्षियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) द्वारा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी बनाए जाने के उद्देश्य से आईटीआई एवं पीटीआई को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।  Π उन्होंने निर्देशित किया कि प्रशिक्षण के दौरान अनुशासन, समयपालन, शारीरिक एवं मानसिक दक्षता, व्यवहारिक ज्ञान तथा पुलिस कार्यप्रणाली के व्यावहारिक पहलुओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। साथ ही प्रशिक्षण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतते हुए रिकूट आरक्षियों को कर्तव्यनिष्ठ, जनसंवेदनशील एवं कानून का पालन करने वाला सक्षम पुलिसकर्मी बनाए जाने पर जोर दिया गया।अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय/अपराध) ने स्पष्ट किया कि आईटीआई एवं पीटीआई की भूमिका रिक्रूट आरक्षियों के भविष्य निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रशिक्षण को उच्च मानकों के अनुरूप, सकारात्मक एवं प्रेरणादायी वातावरण में संचालित किया जाए।

सम्मेलन के दौरान पुलिस उपायुक्त लाइन श्री निमिष पाटील एवं अपर पुलिस उपायुक्त लाइन श्री पीयूष सिंह मौजूद रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें