एटा में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

एटा में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम के लिए प्रशासन सख्त अतिक्रमण हटाओ अभियान तेज

जिला संवाददाता काव्यांश रावत

एटा जिले में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह के निर्देशन में नगर पालिका परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की गई।
अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्ग जीटी रोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को नगर पालिका की टीम ने हटाया। सड़क किनारे ठेले, अस्थायी दुकानें और अन्य अतिक्रमण यातायात में बाधा बन रहे थे, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई थी। कार्रवाई के दौरान कई स्थानों पर अतिक्रमणकारियों ने विरोध भी किया, हालांकि प्रशासनिक टीम ने संयम और सख्ती के साथ अभियान को जारी रखा। नगर पालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
प्रशासन का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी हाल में अवैध अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सहयोग करें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal