बड़ी कार्रवाई: घिरोर पुलिस की सतर्कता से शराब तस्करी का भंडाफोड़

बड़ी कार्रवाई: घिरोर पुलिस की सतर्कता से शराब तस्करी का भंडाफोड़

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के थाना घिरोर क्षेत्र में पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सर्विलांस टीम और थाना घिरोर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से अंग्रेजी शराब की खेप बरामद की गई है, जिसे चिप्स के कंबाइन (माल ढोने वाले वाहन) में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर सर्विलांस टीम ने घिरोर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध कंबाइन को रोका गया। तलाशी लेने पर कंबाइन में बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब छिपाकर रखी गई थी। मौके से दो तस्करों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद शराब और कंबाइन वाहन को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

घिरोर पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के गैरकानूनी कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal