अलीगढ़ ऑपरेशन जागृति 5.0 के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का समाप

अलीगढ़ ऑपरेशन जागृति 5.0 के अंतर्गत आयोजित 10 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान का समापन पुलिस कार्यालय अलीगढ़ में गरिमामय वातावरण में किया गया।

मंडल संवाददाता अमित चौहान: समापन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ एवं पुलिस अधीक्षक अपराध द्वारा एलोपमेंट (भगाकर ले जाने) से संबंधित मामलों की रोकथाम एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया गया।

अभियान के दौरान एलोपमेंट से जुड़े मामलों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 38 अपहर्ताओं/पीड़िताओं को सकुशल बरामद किया गया, जो इस अभियान की बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। पुलिस द्वारा न केवल कार्रवाई की गई, बल्कि समाज में जागरूकता बढ़ाने पर भी विशेष जोर दिया गया।

ऑपरेशन जागृति 5.0 के तहत रिक्रूट आरक्षियों, स्कूल एवं कॉलेजों के छात्र-छात्राओं के मध्य एलोपमेंट मामलों की रोकथाम एवं जागरूकता को लेकर निबंध लेखन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 07 पुलिस कर्मियों सहित 33 छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे जागरूकता अभियानों से न केवल अपराधों पर अंकुश लगता है, बल्कि युवाओं और समाज को सही दिशा देने में भी मदद मिलती है। पुलिस प्रशासन द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार के अभियान निरंतर जारी रखने की बात कही गई।

ये भी पढ़ें मैनपुरी में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाय के भगोने से झुलसे तीन लोग

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें