दिनांक: 23/12/2025 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक आहूत

दिनांक: 23/12/2025 जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक आहूत

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी Delhi NCRMo

गाजियाबाद। महात्मा गांधी सभागार, कलेक्ट्रे में जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार माॅंदड़ की अध्यक्षता में जिला स्तरीय उद्योग बंधु बैठक की बैठक आहूत हुई। बैठक में उद्यमियों द्वारा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित इंद्रप्रस्थ योजना इंडस्ट्रियल पॉकेट बी में अवस्थापना संबंधी विकास कार्यों को कराए जाने का अनुरोध किया गया। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र में कार्य कराए जाने हेतु एस्टीमेट तैयार कर लिया गया है जो शीघ्र ही आयोजित होने वाली प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में स्वीकृति हेतु प्रस्तुत किया जाएगा।
यूपीएसआईडीए के उपमहाप्रबंधक सिविल प्रथम आर एस यादव द्वारा अवगत कराया गया कि अमृत स्टील कंपाउंड एसएस जीटी रोड गाजियाबाद में कलवर्ट, सड़क आदि के निर्माण हेतु निविदाएं स्वीकृत हो चुकी हैं, शीघ्र ही कार्य कराया जाएगा।
हर्ष कंपाउंड औद्योगिक क्षेत्र साइट 2, लोनी रोड गाजियाबाद में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण के संबंध में यूपीसीडा के डीजीएम द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र में कुछ सड़कों पर निर्माण/मरम्मत का कार्य होना है, जो ग्रेप हटने के बाद करा दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा उक्त कार्य को प्राथमिकता पर कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया। 33 /11 केवी विद्युत उपकेंद्र पावी पुस्ते पर नाले के नीचे दबी केबल को अन्यत्र स्थापित किए जाने के संबंध में विद्युत विभाग द्वारा तैयार किए गए एस्टीमेट को एनएचएआई को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने हेतु जिलाधिकारी द्वारा दोनों विभागों को आपस में समन्वय कर निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
उद्योग कुंज औद्योगिक क्षेत्र में क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण एवं जल निकासी की सुचारु व्यवस्था हेतु नालियों के निर्माण के संबंध में औद्योगिक संगठनों द्वारा अनुरोध किया गया। डीजीएम यूपीसीडा द्वारा अवगत कराया गया कि उक्त क्षेत्र में सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराए जाने हेतु निविदाएं स्वीकृत हो चुकी हैं। ग्रेप लागू होने के कारण निर्माण कार्य प्रतिबंधित है। ग्रेप हटते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा यूपीसीड़ा के उप महाप्रबंधक को उक्त कार्य को आगामी उद्योग बंधु बैठक से पूर्व प्रारंभ करने हेतु निर्देशित किया गया। एसएस जीटी रोड औद्योगिक क्षेत्र में स्थित यूपीसीडा के पार्क के सौंदर्यकरण कराए जाने तथा क्षेत्र में स्थित नाले के ऊपर मैसर्स कार्बन कॉन्टिनेंटल इंडिया लिमिटेड द्वारा डाली गई स्टीम लाइन को हटाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा कार्बन कॉन्टिनेंटल इंडिया लिमिटेड के प्रतिनिधि को कड़े निर्देश दिए गए कि वह यूपीसीडा के भूमि पर अपनी स्टीम लाइन कैसे डाल सकते हैं। इसके संबंध में उनके पास कोई अनापत्ति या सहमति संबंधित विभाग से प्राप्त है अथवा नहीं, के संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण गाजियाबाद को उपायुक्त उद्योग के साथ इकाई के सभी अभिलेखों का परीक्षण करने हेतु निर्देशित किया गया। औद्योगिक क्षेत्र बीएस रोड में अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त यातायात गाजियाबाद को निर्देशित किया गया कि वह अवैध रूप से सड़कों पर खड़े वाहनों को सीज किए जाने तथा नियमानुसार काफी समय से खड़े वाहनों की नीलामी किए जाने हेतु निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं सहायक पुलिस आयुक्त यातायात गाजियाबाद को अवैध रूप से खड़े वाहनों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
रूपनगर औद्योगिक क्षेत्र में सफाई व्यवस्था सुचारू तथा औद्योगिक क्षेत्र के मुख्य मार्गो पर 04 हाई मास्ट लाइट लगवाए जाने हेतु नगर पालिका परिषद के प्रतिनिधि को जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि दिल्ली सहारनपुर रोड एनएच 709बी में दिल्ली बॉर्डर से पावी पुस्ते तक क्षतिग्रस्त सड़क के निर्माण हेतु रुपए 32 करोड़ का एस्टीमेट शासन से स्वीकृत हो चुका है। आगामी 6 माह में सड़क का निर्माण नाले नालियों का निर्माण एवं लोनी क्षेत्र से पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था हो जाएगी जिससे लोनी में जल भराव नहीं होगा। औद्योगिक संगठनों द्वारा शासन द्वारा उक्त प्रस्ताव की जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से सहर्ष स्वीकृत होने पर बधाई दी गई।
ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी लोनी औद्योगिक क्षेत्र में अग्निशमन केंद्र के निर्माण हेतु संबंधित प्रकरण काफी समय से लंबित होने के संबंध में इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री संजय अग्रवाल द्वारा जिलाधिकारी महोदय से अनुरोध किया गया कि ट्रॉनिका सिटी लोनी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना अति आवश्यक है, जो कि विगत कई वर्षों से लंबित चल रहा है। उक्त संदर्भ में वरिष्ठ प्रबंधक सिविल तृतीया ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी गाजियाबाद द्वारा अवगत कराया गया कि ट्रॉनिका सिटी लोनी औद्योगिक क्षेत्र में फायर स्टेशन की स्थापना हेतु रुपए 480.96 लाख का आंकलन तैयार कर पूर्ण निश्चित प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति हेतु यूपीसीडा मुख्यालय कानपुर को प्रेषित किया गया है। जिलाधिकारी गाजियाबाद द्वारा उक्त प्रस्ताव पर शीघ्र स्वीकृति प्रदान कराए जाने हेतु उद्यमियों को आश्वस्त किया गया।
बैठक में उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि वायु प्रदूषण कार्य उद्योगों में प्रदूषण की निगरानी एवं नियंत्रण के संबंध में निर्गत निर्देशों के अनुपालन हेतु औद्योगिक इकाइयों को बंद किए जाने के संबंध में नोटिस प्रेषित किए जा रहे हैं। अतः औद्योगिक इकाइयों को ओसीएमएस के अंतर्गत आच्छादित व्यवस्थाओं को पूर्ण करने हेतु समय उपलब्ध कराया जाए। उक्त संदर्भ में जिलाधिकारी द्वारा औद्योगिक संगठनों एवं उद्यमियों से अपील की गई कि एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को दृष्टिगत रखते हुए औद्योगिक इकाइयों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लागू नई प्रणाली के अंतर्गत व्यवस्थाएं करना अनिवार्य है। अतः सभी ऐसी इकाई जो केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के नियमावली के अंतर्गत आच्छादित होती हैं, में ऑनलाइन कंटीन्यूअस एमिशन मॉनिटरिंग सिस्टम ओसम्स तथा पीटीजी कैमरा की स्थापना कराए।
उक्त के अतिरिक्त जिलाधिकारी द्वारा ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के अंतर्गत ऑनलाइन संचालित निवेश मित्र पोर्टल पर समय सीमा उपरांत लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा की गई। जिसमें संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि यदि किसी विभाग द्वारा पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय सीमा के अंतर्गत निस्तारण नहीं किया जाता है, तो संबंधित विभागीय अधिकारी के विरुद्ध जिम्मेदारी तय करते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। आता है सभी संबंधित विभाग सुनिश्चित करने की समय सीमा उपरांत कोई भी प्रकरण पोर्टल पर लंबित न रहे। जिससे जनपद की रैंकिंग प्रभावित न हो।
उक्त के अतिरिक्त जिला अधिकारी गाजियाबाद द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे सभी प्रकरणों पर सकारात्मक कार्रवाई करते हुए अनुपालन आख्या उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। बैठक का संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान द्वारा किया गया। बैठक में सूचना अधिकारी गाजियाबाद योगेंद्र प्रताप सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड गाजियाबाद अंकित सिंह, अग्निशमन अधिकारी शेषनाथ यादव, अधीक्षण अभियंता उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड निशांत नवीन, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण प्रदीप सत्यार्थी, एडिशनल सीएमओ डॉ अमित, परियोजना अधिकारी ट्रांस दिल्ली सिगनेचर सिटी गाजियाबाद शर्मिला पटेल, वरिष्ठ प्रबंधक उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण निर्माण खंड तृतीय पांच दिल्ली सिगनेचर सिटी श्री एन के जैन, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड 2 गाजियाबाद हिटलर, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, औद्योगिक संगठन के पदाधिकारी, श्री संजय अग्रवाल अध्यक्ष आईआईए, गाजियाबाद, श्री अरुण शर्मा अध्यक्ष गाजियाबाद इंडस्ट्रीज फेडरेशन, श्री संजीव सचदेवा महासचिव इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन गाजियाबाद, श्री हरिओम चौहान अध्यक्ष इंडस्ट्रियल एरिया एसएससी जीटी रोड एसोसिएशन के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारियों तथा उद्यमियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें