किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र छोलस दादरी में हुआ भव्य किसान मेले का आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत कृषकों को मिला प्रशिक्षण, जानकारी एवं सम्मान

किसान सम्मान दिवस के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र छोलस दादरी में हुआ भव्य किसान मेले का आयोजन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत कृषकों को मिला प्रशिक्षण, जानकारी एवं सम्मान

गौतम बुद्ध नगर 23 दिसंबर 2025

दैनिक चक्र न्यूज़ संवाददाता पवन सूर्यवंशी दिल्ली NCR

उप कृषि निदेशक राजीव कुमार ने बताया कि आज कृषि विज्ञान केन्द्र, छोलस, दादरी, जनपद गौतमबुद्धनगर में भारत रत्न स्व० श्री चौधरी चरण सिंह (भूतपूर्व प्रधानमंत्री) के जन्मदिन के अवसर पर “किसान सम्मान दिवस” व सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल एक्सटेंशन (आत्मा) योजनान्तर्गत किसान मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी भू0अ0 बच्चू सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख दादरी की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। इनके अतिरिक्त उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, अग्रणी बैंक प्रबंधक, जिला उद्यान अधिकारी, मत्स्य निरीक्षक, डायरेक्टर RECTI तथा प्रभारी कृषि विज्ञान केन्द्र छोलस के समस्त कृषि वैज्ञानिकों उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल किसानों को सीधे लाभान्वित करना था, बल्कि उन्हें केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं, नवाचारों एवं उन्नत कृषि पद्धतियों के विषय में जागरूक करना भी था। इसी कड़ी में कार्यक्रम के साथ-साथ आत्मा योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों, कृषि विभाग एवं अन्य तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में किसानों की उपस्थिति रही।
जनपद में विभिन्न विधाओं में पारंगत—कृषि, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य के प्रगतिशील कृषकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिसमें कृषि विभाग से 11 कृषकों तथा पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग से 9-9 कृषकों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की ओर से सभी अतिथियों, किसानों, अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम किसानों के लिए अत्यंत सूचनापरक, प्रेरणादायक एवं लाभकारी सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें योजनाओं का लाभ प्राप्त हुआ तथा तकनीकी दृष्टिकोण से सशक्त बनने की दिशा में मार्गदर्शन मिला।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें