25 हजार का इनामी दुष्कर्म आरोपी जावेद पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
संवाददाता बिपिन मिश्रा प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
पट्टी थाना क्षेत्र में पुलिस और एक शातिर अपराधी के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये का इनामी आरोपी जावेद घायल हो गया है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
मुठभेड़ का घटनाक्रम
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहा आरोपी जावेद पट्टी थाना क्षेत्र के आमापुर के पास देखा गया है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की।
खुद को घिरा देख आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक गोली आरोपी जावेद के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने मौके से उसे दबोच लिया।












