हाथरस में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, भाई से विवाद बना कारण

हाथरस में युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, भाई से विवाद बना कारण

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस के मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव रामगढ़ में एक युवक ने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों की सतर्कता से युवक की जान बच गई। गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल और फिर आगरा रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, रामगढ़ निवासी 30 वर्षीय राहुल पुत्र बनी सिंह ने आज अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। घटना के समय घर पर मौजूद परिजनों ने तुरंत उसे फंदे से उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
राहुल के ससुर ने बताया कि राहुल का अपने बड़े भाई से लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। लॉकडाउन के दौरान राहुल की शादी हुई थी। आरोप है कि आज बड़े भाई ने राहुल और उसकी पत्नी के साथ मारपीट की, जिससे वह मानसिक रूप से आहत हो गया और उसने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।
जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की स्थिति नाजुक बनी हुई है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई है और जांच की जा रही है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal