मैनपुरी ब्रेकिंग: भोगांव क्षेत्र में संदिग्ध हालात में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
संवाद दाता:पंकज मिश्रा
मैनपुरी जनपद के थाना भोगांव क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के ग्राम गिगोरा में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय विवाहिता का शव कमरे के अंदर फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, जिससे पूरे परिवार में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि विवाहिता की शादी करीब 13 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। परिजनों ने जब कमरे के अंदर शव लटका देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी की।
इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।












