हाथरस में गलन भरी सर्दी का कहर, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा

हाथरस में गलन भरी सर्दी का कहर, न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर पहुंचा

संवाददाता – अश्वनी कुमार

हाथरस में बुधवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप लगातार जारी रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। हालांकि सुबह के समय कोहरे से कुछ राहत देखने को मिली, लेकिन सर्द हवाओं और गलन भरी ठंड ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। सुबह-सुबह बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा और लोग केवल आवश्यक कामों के लिए ही घरों से बाहर निकलते नजर आए।
मौसम विभाग के अनुसार जिले के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को जहां न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही 77 प्रतिशत आर्द्रता और ठंडी हवाओं ने ठंड की तीव्रता और बढ़ा दी है।
बढ़ती सर्दी के चलते लोग घरों से कम ही बाहर निकल रहे हैं। सुबह के समय बाजारों में आवाजाही बेहद कम रही। ठंड से बचाव के लिए लोग गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव तापते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इधर, जिले में अब तक स्कूलों में अवकाश घोषित नहीं किया गया है। इसे लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ती जा रही है। लगातार बढ़ रही ठंड को देखते हुए अभिभावक जिला प्रशासन से स्कूलों में अवकाश घोषित करने की मांग कर रहे हैं, ताकि बच्चों को सर्दी से सुरक्षित रखा जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें