प्रतापगढ़ में महिला सहायता प्रकोष्ठ की बड़ी सफलता, समझौते से परिवार में लौटी खुशहाली

प्रतापगढ़ में महिला सहायता प्रकोष्ठ की बड़ी सफलता, समझौते से परिवार में लौटी खुशहाली

संवाददाता बिपिन मिश्रा: प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सहयोग की दिशा में निरंतर कार्यरत महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रतापगढ़ की टीम द्वारा आपसी मतभेद एवं पारिवारिक विवादों में फंसे दंपती के मध्य सुलह-समझौता कर 01 परिवार को टूटने से बचाया गया।

प्रभारी निरीक्षक महिला सहायता प्रकोष्ठ, श्रीमती नमिता सिंह के प्रयास से आपसी मतभेद के कारण अलग रह रहे पति-पत्नी के मध्य बातचीत कराकर गिले-शिकवे दूर कराए गए।

दोनों पक्षों की सहमति से एक-दूसरे को समझते हुए पुनः साथ रहने का निर्णय लिया गया।

आपसी विश्वास और संवाद के माध्यम से दंपती ने अपने मतभेद समाप्त कर आपसी सौहार्द के साथ नए सिरे से जीवन प्रारंभ करने का संकल्प लिया।

महिला सहायता प्रकोष्ठ द्वारा निरंतर ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं, जिनसे पारिवारिक विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान हो सके एवं परिवारिक विघटन को रोका जा सके।

ये भी पढ़ें गौशाला में गोवंश के शव को कुत्तों ने नोंचा, एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण

और पढ़ें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों सम्मानित कर मेडल व डिग्री देकर की,”जो पहले सुनते नहीं थे, अब टाल नहीं पाते’ रक्षामंत्री श्री राजनाथ सिंह के इस बयान से मची हल चल

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal