ऑपरेशन प्रहार के तहत महेशगंज पुलिस की बड़ी सफलता, 1.196 किलो अवैध गांजा व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार
संवाददाता : अमित शुक्ला: प्रतापगढ़। पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत थाना महेशगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 1.196 किलोग्राम अवैध गांजा एवं बिक्री के 1310 रुपये नकद के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती करिश्मा गुप्ता के कुशल पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी महेशगंज श्री राधेश्याम के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी, इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना महेशगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जगापुर स्थित निर्माणाधीन मंदिर के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान__
अनिल कुमार पाण्डेय उर्फ भोले पाण्डेय उर्फ बमभोले, पुत्र अमृत लाल पाण्डेय, निवासी कांटेजोत रायगढ़ थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़ (उम्र करीब 45 वर्ष) के रूप में हुई है।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 1196 ग्राम अवैध गांजा एवं बिक्री के 1310 रुपये बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमे दर्ज हैं।
बरामदगी के आधार पर थाना महेशगंज में
मु0अ0सं0 281/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम :
उप निरीक्षक विजेन्द्र कुमार यादव, उप निरीक्षक अखिलेश सिंह, कांस्टेबल बीरपाल, कांस्टेबल सुनील कुमार,
थाना महेशगंज, जनपद प्रतापगढ़।
प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री व प्रसार की रोकथाम हेतु निरंतर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 6307363107 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी।
ये भी पढ़ें गौशाला में गोवंश के शव को कुत्तों ने नोंचा, एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण












