वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अजगर के साथ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार

जनपद में वन विभाग की बड़ी कार्यवाही, अजगर के साथ दो अभियुक्त हुए गिरफ्तार।

संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा  प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ में वन्यजीव संरक्षण के तहत वन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी।

इसके साथ ही आपको बताते चलें कि दिनांक 23 दिसंबर 2025 को प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी जौनपुर द्वारा दी गयी सूचना पर उनके कार्यालय से देवेश कुमार उप क्षेत्रीय वनाधिकारी, विपिन कुमार यादव वन दरोगा, मारुति कुमार वर्मा वन दरोगा, लक्ष्मीकांत वन रक्षक एवं प्रतापगढ़ वन प्रभाग से अवध विहारी उप क्षेत्रीय वन अधिकारी, परीक्षित मिश्रा वन दरोगा, राहुल कुमार गौतम वन दरोगा, वन्दना वर्मा वन दरोगा द्वारा चिलबिला हनुमान मंदिर के सामने मलियाना प्रतापगढ़ में अमित के घर पर छापा मारा गया जिसमें प्रथम अभियुक्त सुरेश कुमार पुत्र शीतला प्रसाद निवासी गोड़े चिलबिला एवं सूरज पुत्र गया प्रसाद निवासी दीवानगंज थाना कन्धई को एक अदद अजगर के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

इसके अलावा आपको बता दें कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गई।

ये भी पढ़ें ऑपरेशन प्रहार के तहत महेशगंज पुलिस की बड़ी सफलता

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें