क्रिसमस व नववर्ष को लेकर एटा में हाई अलर्ट: एएसपी ने चर्चों व प्रमुख बाजारों में किया पैदल मार्च।

क्रिसमस व नववर्ष को लेकर एटा में हाई अलर्ट: एएसपी ने चर्चों व प्रमुख बाजारों में किया पैदल मार्च।

संवादाता अमन अहमद।

एटा में क्रिसमस और नववर्ष के त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय ने सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक जायजा लिया। उन्होंने भारी पुलिस बल के साथ कोतवाली नगर क्षेत्र में चर्चों, गिरिजाघरों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ क्षेत्राधिकारी सिटी राजेश सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर तथा अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। गश्त के दौरान पुलिस टीम ने आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली। साथ ही चर्चों और गिरिजाघरों में जाकर फादरों एवं ईसाई समाज के लोगों से बातचीत कर सुरक्षा संबंधी जानकारी भी ली गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि त्योहारों के मद्देनजर चर्चों व प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है, जो त्योहारों की समाप्ति तक सतर्क रहेगा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। एएसपी पाण्डेय ने रोडवेज बस स्टैंड, माया पैलेस, आगरा रोड, ठंडी सड़क, शिकोहाबाद रोड और मेहता पार्क जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता भी परखी गई।

उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाह या भ्रामक सूचना फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए आमजन से आपसी सौहार्द और शांति बनाए रखने की अपील की। गश्त के दौरान थाना प्रभारी कोतवाली नगर प्रेमपाल सिंह, कोतवाली देहात थाना प्रभारी विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें