इशौली चौराहे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

इशौली चौराहे पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत।

संवादाता अमन अहमद।

एटा जिले के सकरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत इशौली चौराहे पर सोमवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में 37 वर्षीय युवक की मौत हो गई। दिल्ली जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल को तत्काल नजदीकी अस्पताल भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र स्थित परीक्षितपुर गांव निवासी कृष्णपाल पुत्र राजपाल के रूप में हुई है। बताया गया कि कृष्णपाल दिल्ली में एक निजी कंपनी में नौकरी करता था और बाइक से अपने कार्यस्थल के लिए रवाना हुआ था। इशौली चौराहे के पास पीछे से आए अज्ञात ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उसकी जान चली गई। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के भाई कमलेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि कृष्णपाल घर से दिल्ली जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया।

क्षेत्राधिकारी जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें