जनपद एटा में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया

जनपद एटा में अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे व्यक्ति की दर्दनाक मौत शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा गया

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा के थाना अवागढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अज्ञात वाहन ने पैदल जा रहे एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना अवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है, वहीं अज्ञात वाहन की तलाश भी शुरू कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि मृतक अपने गांव से दिल्ली जाने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। जैसे ही घटना की जानकारी परिजनों को मिली, परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है, ताकि अज्ञात वाहन का पता लगाया जा सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें