जनपद एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

जनपद एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

थाना बागवाला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से पकड़े तीन आरोपी, भारी मात्रा में अवैध देशी शराब बरामद
एटा। जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत थाना बागवाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान तीन अलग-अलग स्थानों से तीन शातिर शराब तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध देशी शराब के पऊए बरामद किए हैं।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान रमेश, सुधीर सिंह एवं राजेश के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से क्षेत्र में अवैध देशी शराब की तस्करी और बिक्री में संलिप्त थे। बरामद शराब को अवैध रूप से क्षेत्र में खपाने की तैयारी की जा रही थी। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्याम नारायण सिंह के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री श्वेताभ पांडेय के निकट पर्यवेक्षण में की गई। जनपद स्तर पर अवैध शराब माफिया के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत पुलिस टीमों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।

थाना बागवाला पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें