चार बड़े अधिकारियों ने संयुक्त रूप मिलकर किया जिला कारागार गाजियाबाद में निरीक्षण नवीनीकरण (हर्बल वाटिका) उद्घाटन से मिली नई व्यवस्था
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी: गाजियाबाद न्यायाधीश जिला मजिस्ट्रेट एडिशनल कमिश्नर न्यायक मजिस्ट्रेट कि देखरेख में वहां के कैदी बच्चे महिला एवं सभी अपराधी के खाने की व्यवस्था को मिला (F,S,S,A,I) 5 रेटिंग सर्टिफिकेट लाइब्रेरी की व्यवस्था और पौधारोपण स्वास्थ्य व्यवस्था पर अच्छे से निरीक्षण किया गया अब बंदिया को सुचारू रूप से मिल रही सुविधा साफ सफाई औपचारिक रूप से लोगों को सुविधा उपलब्धि पर भी गहनता से जांच की गई।
वहां के सभी कैदी और महिलाएं बच्चों से सभी अधिकारियों ने अलग-अलग दिशाओं में पूछताछ की गई चिकित्सा में खान-पान में पुस्तकालय में रखरखाव की सुविधा देखकर अधिकारी भी खुश हुए आज दिनांक 24.12.2025 को जिला कारागार गाजियाबाद में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश गाजियाबाद श्री विनोद सिंह रावत, जिलाधिकारी गाजियाबाद श्री रविन्द्र कुमार माँदड़, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद श्री केशव कुमार चौधरी एवं मा. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट गाजियाबाद श्री ऐश्वर्य प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त रूप से कारागार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कारागार चिकित्सालय अहाते में औषधीय पौधों का रोपण कर ‘हर्बल वाटिका’ का उद्घाटन किया गया, जिसके बाद कारागार चिकित्सालय में पहुँचे जहां भर्ती बंदियों के बीमारी व उनके केस के सम्बन्ध में पूछताछ की गई। कारागार में स्थित डॉ सम्पूर्णानन्द पुस्तकालय का निरीक्षण किया गया तथा पुस्तकालय की साज-सज्जा एवं पुस्तको के रख-रखाव की प्रशंसा की गई।
कारागार के पाकशाला का निरीक्षण किया गया तथा पाकशाला में बन रहे भोजन की गुणवत्ता एवं साफ-सफाई की प्रशंसा की गयी। कारागार में बंदियों के लिए चलाये जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों का निरीक्षण किया गया, जहां बंदियों द्वारा तैयार की जा रही विभिन्न कलाकृतियों एम्ब्राइडरी, पेन्टिंग, पोट्रेट इत्यादि की भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी। कारागार में स्थापित म्यूजिक क्लास में भजन मण्डली द्वारा प्रस्तुति दी गयी। कारागार के बैरकों में बंदियों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की और उनके निकारण के लिए आवश्यक निर्देश दिये गये।
महिला अहाते निरूद्ध महिला बंदियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों से उनके खान-पान, चिकित्सा, मनोरंजन व विधिक सहायता से सम्बन्धित आ रही किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में पूछताछ की गयी।
जिला कारागार गाजियाबाद को भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (F.S.S.A.I.) द्वारा 05 स्टार EXEMPLARY रेटिंग का EAT RIGHT CAMPUS सर्टिफिकेट माननीय जिला जज गाजियाबाद द्वारा जिला मजिस्ट्रेट, एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस व माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जेल अधीक्षक श्री सीताराम शर्मा को प्रदान किया गया।
निरीक्षण के दौरान जेलर श्री के०के० दीक्षित, डिप्टी जेलर श्री बृजेश नारायण पाण्डेय, श्री अरविन्द चौहान, श्रीमती शिवानी यादव, सुश्री विजयलक्ष्मी गुप्ता तथा अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें जनपद एटा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन शराब तस्कर गिरफ्तार












