क्रिसमस पर पीएम मोदी ने चर्च में की प्रार्थना, देशवासियों को दिया शांति और सद्भाव का संदेश

क्रिसमस पर पीएम मोदी ने चर्च में की प्रार्थना, देशवासियों को दिया शांति और सद्भाव का संदेश

संवाददाता नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज क्रिसमस के पावन अवसर पर दिल्ली के ऐतिहासिक कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्पशन का दौरा किया।

पीएम मोदी यहाँ आयोजित विशेष प्रार्थना सभा में शामिल हुए और प्रभु यीशु के शांति, प्रेम और करुणा के संदेश को याद किया।

प्रार्थना सभा में हुए शामिल

प्रधानमंत्री सुबह-सुबह चर्च पहुंचे, जहाँ उन्होंने चर्च के पादरियों और अन्य सदस्यों के साथ समय बिताया।

उन्होंने प्रार्थना सभा में भाग लिया और मोमबत्ती जलाकर देश की खुशहाली और सामाजिक सौहार्द की कामना की।

इस दौरान चर्च परिसर में मौजूद लोगों के बीच भी काफी उत्साह देखा गया।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

पीएम मोदी ने इस दौरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा।

दिल्ली में द कैथेड्रल चर्च ऑफ़ द रिडेम्पशन में क्रिसमस की सुबह की प्रार्थना में शामिल हुआ।

इस प्रार्थना में प्यार, शांति और करुणा का शाश्वत संदेश झलका है।

उम्मीद है कि क्रिसमस की भावना हमारे समाज में सद्भाव और भाईचारा लाएगी।

सद्भाव की पुरानी परंपरा

यह पहली बार नहीं है जब प्रधानमंत्री किसी चर्च में पहुंचे हों।

पीएम मोदी लगातार विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच जाकर एकता का संदेश देते रहे हैं।

ये भी पढ़ें जिला कारागार गाजियाबाद में निरीक्षण नवीनीकरण (हर्बल वाटिका) उद्घाटन से मिली नई व्यवस्था

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें