मुरादनगर कृषि विज्ञान केंद्र में चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन

मुरादनगर कृषि विज्ञान केंद्र में चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी  गाजियाबाद। मुरादनगर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के प्रांगण में भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर किसान मेला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन आत्मा एवं एनएफएसएम (तिलहन) योजना के अंतर्गत किया गया, जिसकी अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी, गाजियाबाद ने की।

कार्यक्रम प्रातः 10 बजे प्रारंभ हुआ। मेले में उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र द्वारा कृषि विभाग में संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी किसानों को दी गई।


वहीं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने पशुओं में होने वाली बीमारियों, उनके बचाव एवं टीकाकरण से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

कार्यक्रम में डॉ. शंकर गोयनका ने खेती में ड्रोन तकनीक के उपयोग पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इससे समय और लागत की बचत कर किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है। किसान राहुल चौधरी ने अपने अनुभव साझा करते हुए जैविक खेती को अपनाने का आह्वान किया।

कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने
मिलेट्स (श्रीअन्न) की खेती और जैविक कृषि से होने वाले लाभों की जानकारी दी। कृषि वैज्ञानिक चंद्रपाल गुप्ता ने प्राकृतिक खेती से जुड़ी तकनीकी जानकारी साझा की।

मुख्य विकास अधिकारी ने किसानों से अपील की कि वे वैज्ञानिकों द्वारा बताई गई तकनीकों को अपनाकर अपनी खेती को उन्नत बनाएं और आय दोगुनी करने की दिशा में कार्य करें।

कार्यक्रम में कृषि, गन्ना, पशुपालन, उद्यान एवं मत्स्य विभाग के उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। किसान मेला एवं प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं निजी विक्रेताओं द्वारा 29 स्टॉल लगाए गए। इस कार्यक्रम में लगभग 600 किसानों ने सहभागिता की।कार्यक्रम का समापन आधुनिक, वैज्ञानिक एवं लाभकारी खेती के संदेश के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें एटा: विश्व भारती पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में अटल जयंती व सुशासन दिवस मनाया गया

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें