लोनी बॉर्डर पुलिस ने वेज बिरयानी में हड्डी मिलने के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी गाजियाबाद। थाना लोनी बॉर्डर पुलिस द्वारा शुद्ध शाकाहारी बिरयानी में हड्डी का टुकड़ा मिलने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 24.12.2025 को थाना लोनी बॉर्डर पर एक महिला द्वारा तहरीर दी गई कि
वह वेज बिरयानी के ठेले से बिरयानी पैक कराकर घर ले गई थी। खाने के दौरान बिरयानी में हड्डी का टुकड़ा मिला। शिकायत करने पर ठेले वाले द्वारा गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी का वास्तविक नाम राशिद है, जो राहुल के नाम से वेज बिरयानी बेच रहा था। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना लोनी बॉर्डर पर
धारा 272/274/275/351(2)/352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा राशिद उर्फ राहुल पुत्र वाशिद, निवासी 100 फुटा रोड, नीलम फैक्ट्री के पास, थाना लोनी बॉर्डर, गाजियाबाद, उम्र करीब 28 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ का विवरण
पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसका नाम राशिद है और वह 80 फुटा चौराहा, नीलम फैक्ट्री के सामने इन्द्रापुरी क्षेत्र में वेज बिरयानी की ठेली लगाता है। महिला द्वारा हड्डी मिलने की शिकायत पर कहासुनी हो गई थी।
आपराधिक इतिहास
अभियुक्त के विरुद्ध थाना लोनी बॉर्डर पर इस मामले में
01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: थाना लोनी बॉर्डर पुलिस टीम।
ये भी पढ़ें मुरादनगर कृषि विज्ञान केंद्र में चौधरी चरण सिंह जयंती पर किसान मेला व प्रदर्शनी का आयोजन












