चार साहिबजादे बलिदान दिवस पर शिवपुरम मंदिर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित
संवाददाता: अमित शुक्ला
कुंडा। मित्रों कुंडा स्थित शिवपुरम मंदिर परिसर में चार साहिबजादे बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समाजसेवी संस्था “चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ” की शाखा सत-चित-आनंद द्वारा संचालित संस्कारशाला के अंतर्गत आयोजित हुआ, जिसे निरंतर डॉ. अर्पित कृष्ण त्रिपाठी द्वारा संचालित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने चार साहिबजादों के साहस, पराक्रम और त्याग को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
उपस्थित लोगों ने उनके जीवन से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में त्याग, तपस्या, साहस, करुणा, दया और परोपकार जैसे मानवीय गुणों को अपनाने की प्रतिज्ञा ली।
संस्कारशाला में बच्चों को चार साहिबजादों की वीरतापूर्ण गाथाएं सुनाई गईं, जिससे उनमें धर्म, संस्कृति और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत हुई।
कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को सुबोध रामायण, कथास्वरूप महाभारत एवं श्रीमद्भगवद्गीता की पुस्तकें भेंट स्वरूप प्रदान की गईं।
इस अवसर पर जानकारी देते हुए बताया गया कि डॉ. अर्पित कृष्ण त्रिपाठी द्वारा प्रत्येक रविवार निःशुल्क संस्कारशाला का संचालन किया जाता है, जिसमें पिछले दो वर्षों से 30 से 40 बच्चे निरंतर सनातन धर्म और वैदिक ग्रंथों जैसे गीता, उपनिषद आदि का अध्ययन कर आध्यात्मिक उन्नति की ओर अग्रसर हैं। संस्था का उद्देश्य इस ज्ञान के माध्यम से समाज, धर्म और राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए अन्य स्थानों पर भी संस्कारशालाएं स्थापित करना है।
इस पुनीत कार्य को हर शहर और गांव तक पहुंचाने के लिए डॉ. अर्पित कृष्ण त्रिपाठी ने समाज से सहयोग की अपील की।
कार्यक्रम में चिल्ड्रेन ऑफ अर्थ संस्था के सचिव एवं सत-चित-आनंद परिवार के संस्थापक डॉ. अर्पित कृष्ण त्रिपाठी, साके सिंह भैया, संस्था के संस्थापक सदस्य विपुल मिश्र, अमित मिश्र, शक्ति ओझा, मनोज पांडेय, अनुज जायसवाल, तुषार पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
ये भी पढ़ें पुलिस ने वेज बिरयानी में हड्डी मिलने के मामले में अभियुक्त को किया गिरफ्तार













