मैनपुरी: चकबंदी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, चक रोड न देने को लेकर ग्रामीणों में रोष

मैनपुरी: चकबंदी की जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, चक रोड न देने को लेकर ग्रामीणों में रोष

संवाद दाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी जनपद के मौजा औदान पड़रिया का मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने चकबंदी की जमीन पर अवैध कब्जे और नियमानुसार चक रोड न दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उन्हें नियमानुसार रास्ता (चक रोड) आवंटित नहीं किया गया, जिससे खेतों तक पहुंच में भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिस भूमि को लेकर विवाद है, वह चकबंदी की जमीन है और मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा विवादित भूमि पर कब्जा किया जा रहा है और खेती या अन्य कार्य किए जा रहे हैं, जो नियमों और कानून का खुला उल्लंघन है। पीड़ित ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इस संबंध में कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है और वे न्याय की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जब तक न्यायालय का अंतिम निर्णय नहीं आ जाता, तब तक यथास्थिति बनाए रखी जाए, अवैध कब्जे को तत्काल रोका जाए और चकबंदी नियमों के अनुसार उन्हें चक रोड दिया जाए, ताकि वे अपनी खेती-बाड़ी सुचारू रूप से कर सकें।

मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन और चकबंदी विभाग इस पूरे मामले में कब तक प्रभावी कार्रवाई करता है और ग्रामीणों को न्याय मिल पाता है या नहीं।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें