ईसन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण, NGT के नियमों की उड़ रही धज्जियां

ईसन नदी के डूब क्षेत्र में अवैध निर्माण, NGT के नियमों की उड़ रही धज्जियां

संवाद दाता:पंकज मिश्रा

मैनपुरी। जनपद में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के नियमों को खुलेआम ताक पर रखा जा रहा है। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ईसन नदी पुल के समीप नदी के डूब क्षेत्र में अवैध रूप से भवन निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि कचहरी से कुछ ही दूरी पर यह निर्माण कार्य चल रहा था, फिर भी लंबे समय तक जिम्मेदार अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी।
स्थानीय निवासी बालकराम ने इस अवैध निर्माण को लेकर उपजिलाधिकारी (SDM) से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। पीड़ित का आरोप है कि नदी के डूब क्षेत्र में निर्माण होने से भविष्य में बाढ़ व जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है, साथ ही पर्यावरणीय नियमों का भी खुला उल्लंघन किया जा रहा है।
शिकायत मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आया। मौके पर पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम पहुंची और निर्माण कार्य को तत्काल रुकवा दिया। अधिकारियों ने निर्माणकर्ताओं को चेतावनी देते हुए आवश्यक जांच और आगे की कार्रवाई की बात कही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे अवैध निर्माणों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे न सिर्फ पर्यावरण को नुकसान पहुंचेगा बल्कि शहर की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नियमों के तहत कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें