सुल्तानपुर: योगी सरकार में बेटियों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। बावजूद इसके, सरकार अपने दावों में ही खोई हुई नजर आती है। सरकार बार-बार यह दावा करती है कि भाजपा शासन में बेटियां सुरक्षित हैं, लेकिन यह दावा केवल कागजों तक ही सीमित लगता है। जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। अगर सरकार के दावों में सच्चाई होती तो बेटियों के खिलाफ हो रहे अपराधों में कमी आती। ऐसा ही एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दलित युवती को घर में घुसकर दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बना डाला।
पूरा मामला दोस्तपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक युवक ने 15 साल की दलित किशोरी को घर में अकेला पाकर रेप किया. इस बीच किशोरी की मां जब घर पहुंची तो दरिंदे ने जान से मारने की धमकी देते हुए जातिसूचक गाली भी दी. उसके बाद मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद किशोरी के परिजनों ने मामले की शिकायत करते हुए पुलिस को बताया कि आए दिन वह बेटी को फोन करके परेशान किया करता था. इतना ही वह संबंध बनाने की बात भी कहता था. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें आईपीएस अफसरों का तबादला: सरकार ने बदली जिम्मेदारियां, जानें पूरा विवरण












