प्रतापगढ़ -पट्टी क्षेत्र के जलालपुर किठोली गांव के चंद्रभान वर्मा बना रहा था फर्जी आयुष्मान कार्ड, एसटीएफ नें चंद्रभान वर्मा सहित सात लोगो को लखनऊ गोमतीनगर से किया गिरफ्तार कर भेजा जेल
संवाददाता अमित शुक्ला
एसटीएफ ने फर्जी आयुष्मान कार्ड बनवाकर कर ठगी करने वाले गिरोह के सात ठगों को गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर इलाके से गिरफ्तार किया। यह गिरोह। दूसरे की फैमिली आइडी में ओटीपी बाइपास कर उसमें मेंबर जोड़कर आइएसए(इंप्लीमेंट सपोर्ट एजेंसी) व एसएचए( स्टेट हेल्थ एजेंसी, प्रधानमंत्री जनधन योजना) के जरिए आयुष्मान कार्ड अप्रूव कराकर इलाके के नाम से सैकड़ों व्यक्तियों के बनवाए। गिरफ्तार आरोपितों में सरगना चन्द्रभान वर्मा (मास्टर माइंड), राजेश मिश्रा, सुजीतकनौजिया, सौरभ मौर्या, विश्वजीत सिह, रंजीत सिह, अंकित यादव है। इनके पास से फर्जी दस्तावेज, लैपटाप समेत अन्य माल बरामद किया है।
सरकार को राजस्व जो करोड़ो कि क्षति पहुंचाकर करोड़ो का कमीशन गिरोह नें कमाया हैं
एएसपी एसटीएफ के मुताबिक दो हजार से ज्यादा फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाये हैं












