प्रेमी के लिए पति की हत्या: पहले कराई पिटाई, फिर दे दिया जहर

प्यार बना खून का सबब: महिला ने रचाई खौफनाक साजिश, पति की ली जान

मैनपुरी:  यूपी के मैनपुरी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ एक पत्नी ने अपने आशिक के खातिर पति की जिंदगी खत्म कर दी। प्रेम के नशे में चूर महिला ने अपने सुहाग को ही मौत के घाट उतार दिया। उसने नाश्ते में जहर मिलाकर पति को धीरे-धीरे मौत की नींद सुला दिया। रात को जब तबीयत बिगड़ी तो पति ने बेटे को अपनी आखिरी सांस में बताया, “बेटा, तेरी मां ने ही मुझे जहर दिया है…”। आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

5 साल से चल रहा था अवैध संबंध

पूरा मामला करहल थाना क्षेत्र के ओम नगर का है। यहां रहने वाले कमलेश की शादी को 13 साल हो चुके थे, लेकिन पत्नी संगीता का दिल कहीं और लगा हुआ था। संगीता का लखनऊ निवासी सुरजीत नाम के युवक से 5 साल से अफेयर चल रहा था। कमलेश ने कई बार समझाया, झगड़े हुए, लेकिन संगीता अपनी हरकतों से बाज नहीं आई। कई बार वो बिना बताए घर से गायब हो जाती थी।

नाश्ते में मिला जहर, 25-30 लोगों से पिटवाया

बेटे आदित्य ने बताया कि उसकी मां ने ही पिता के नाश्ते में जहर मिलाया था। जैसे ही पिता ने नाश्ता किया, उन्हें कुछ अजीब महसूस हुआ। तभी वे बेहोश होकर गिर पड़े। आदित्य ने बताया, “मां ने एक दिन पहले 25-30 लोगों को घर बुलाया था और उन लोगों ने पापा को बुरी तरह मारा था।” अगले दिन जहर देकर काम तमाम कर दिया।

पुलिस ने किया गिरफ्तार

कमलेश और संगीता की शादी को 13 साल हो चुके थे। इस शादी का अंत इतना खौफनाक होगा, किसी ने सोचा भी नहीं था। पति अपनी ही पत्नी की बेवफाई और साजिश का शिकार हो गया। पुलिस ने महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें पहलगाम हमले पर ऋषि सुनक का शोक: ‘हमारा दिल टूट गया है’

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें