वाराणसी: चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी: चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार, आठ गौवंश बरामद

वाराणसी। जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गौ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आठ गौवंश बरामद किए हैं, जिन्हें अवैध रूप से कटान के लिए ले जाया जा रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक वाहन में गौवंश को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर चौबेपुर पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोक लिया। तलाशी के दौरान वाहन से आठ गौवंश बरामद किए गए।

मौके से पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया, जिनकी पहचान प्रमोद यादव, आनंद तिवारी एवं महीप मिश्रा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी गौवंश को अवैध कटान के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

बरामद सभी गौवंशों को सुरक्षित रूप से गौशाला भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

ये भी पढ़ें न्यू ईयर से पहले दिल्ली में रातभर ताबड़तोड़ एक्शन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें