वीर बाल दिवस पर साहिबजादा जोरावर सिंह व फतेह सिंह को श्रद्धांजलि

वीर बाल दिवस पर साहिबजादा जोरावर सिंह व फतेह सिंह को श्रद्धांजलि

बिहार: वीर बाल दिवस हर वर्ष 26 दिसंबर को सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी के सबसे छोटे पुत्रों साहिबजादा जोरावर सिंह जी और साहिबजादा फतेह सिंह जी की अद्वितीय शहादत की स्मृति में मनाया जाता है। यह दिवस बाल वीरता, साहस, धर्म और आत्मसम्मान के प्रति अटूट निष्ठा का प्रतीक है।

बिहार के जिला रोहतास स्थित डेहरी नगर थाना चौक के गुरुद्वारे में वीर बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गुरुद्वारे में उपस्थित श्रद्धालुओं को साहिबजादों की गौरवशाली गाथा सुनाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। वक्ताओं ने बताया कि किस प्रकार अल्पायु में ही साहिबजादों ने अपने धर्म, संस्कृति और सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए हँसते-हँसते अपने प्राणों की आहुति दे दी।

कार्यक्रम में सभी श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारे में माथा टेककर इन बाल वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनकी शहादत को नमन किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला प्रवक्ता प्रो. कन्हैया सिंह, डेहरी नगर अध्यक्ष (दक्षिणी व उत्तरी) अशोक सोनी व रविशंकर राय, नगर उपाध्यक्ष अर्चन गुप्ता महिला मंडली के साथ, नगर मंत्री विजय पासवान, राजन रंजन, बूथ अध्यक्ष सोनू कसेरा, शक्ति केंद्र संयोजक ओमप्रकाश, कार्यालय प्रभारी अनमोल पांडे, मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष सैयद नफीस करीम, युवा मोर्चा जिला मंत्री राजा ठाकुर सहित अनेक सम्मानित कार्यकर्ता व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन साहिबजादों के बलिदान से प्रेरणा लेने और उनके बताए मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें वाराणसी: चौबेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गौ तस्करी में लिप्त तीन आरोपी गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें