धमोहन में वार्षिकी कार्यक्रम बना जनसमर्थन का उत्सव,बड़े राजा समेत जनप्रतिनिधियों का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

धमोहन में वार्षिकी कार्यक्रम बना जनसमर्थन का उत्सव,बड़े राजा समेत जनप्रतिनिधियों का हुआ ऐतिहासिक स्वागत

जिला संवाददाता प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय

बाबागंज प्रतापगढ़। विकास खंड की ग्राम पंचायत धमोहन में आयोजित वार्षिकी कार्यक्रम उस समय जनउत्साह का केंद्र बन गया, जब कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा भैया के सुपुत्र कुंवर शिवराज प्रताप सिंह (बड़े राजा), बाबागंज विधायक विनोद सरोज एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल का युवाओं व ग्रामीणों ने फूल-मालाओं के साथ भव्य व जोरदार स्वागत किया।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों, नारों और उत्साह से भरे स्वागत ने माहौल को उत्सवमय बना दिया। युवाओं ने अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उनके प्रति अपना विश्वास व समर्थन व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य ओमप्रकाश त्रिपाठी, वेदप्रकाश त्रिपाठी, सिद्धार्थ पांडेय, विनोद यादव, दिनकर पांडेय, सूरज मिश्र सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने ग्राम पंचायत के विकास, युवाओं की भूमिका और सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे।
वार्षिकी कार्यक्रम न केवल सांस्कृतिक आयोजन रहा, बल्कि क्षेत्रीय एकजुटता, जनप्रतिनिधियों के प्रति जनसमर्थन और विकास के संकल्प का सशक्त संदेश भी देता नजर आया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें