यूपी बोर्ड रिजल्ट डिजिलॉकर पर होगा जारी, जानें कैसे डाउनलोड होगी मार्कशीट

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2025 जल्द, डिजिलॉकर पर मिलेगा डिजिटल मार्कशीट

यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 का परिणाम किसी भी वक्त जारी किया जा सकता है। इन दोनों कक्षाओं के करीब 54 लाख से अधिक छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 2025 के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का रिजल्ट जारी करने की पूरी तैयारी कर चुका है। इस बार भी बोर्ड पारंपरिक अंदाज़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए 10वीं और 12वीं के नतीजों की घोषणा करेगा। ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर स्टूडेंट्स को अपनी मार्कशीट मिलेगी।

इस बार एक खास बदलाव यह है कि पहली बार यूपी बोर्ड छात्रों को डिजिलॉकर (DigiLocker) के ज़रिए डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र देगा। यह जानकारी बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) के ज़रिए साझा की है।

डिजिलॉकर से रिजल्ट कैसे पाएं?

बोर्ड सचिव भगवती सिंह ने बताया कि छात्रों की सुविधा के लिए डिजिलॉकर का इस्तेमाल किया जा रहा है ताकि डिजिटल मार्कशीट तुरंत और सत्यापित रूप में मिल सके। पेपर मार्कशीट बाद में स्कूलों से दी जाएगी, लेकिन डिजिलॉकर से तुरंत डाउनलोड की जा सकेगी।

ऐसे करें डाउनलोड:

1. सबसे पहले [www.digilocker.gov.in](http://www.digilocker.gov.in) पर जाएं या मोबाइल में Digilocker App इंस्टॉल करें।

2. मोबाइल नंबर या आधार नंबर की मदद से लॉगिन करें।

3. ‘Education’ सेक्शन में जाकर ‘UPMSP’ या ‘UP Board’ सर्च करें।

4. कक्षा 10 या 12 में से अपनी कक्षा का चयन करें।

5. हाईस्कूल छात्रों को रोल नंबर और जन्मतिथि, और इंटर छात्रों को रोल नंबर और मां का नाम‌ दर्ज करना होगा।

6. इसके बाद डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड और सेव हो जाएगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा 2025: इतने छात्र हुए शामिल

बोर्ड सचिव के अनुसार, इस साल परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक कराई गई थीं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक किया गया, जिसमें राज्यभर में 261 केंद्र बनाए गए थे। इस बार कुल 54.37 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 27.32 लाख हाईस्कूल और 27.05 लाख इंटरमीडिएट के छात्र हैं।

ये भी पढ़ें प्रेमी के लिए पति की हत्या: पहले कराई पिटाई, फिर दे दिया जहर

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें