पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस की बड़ी कार्रवाई विद्युत विभाग की टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता बिपिन मिश्रा कुंडा प्रतापगढ़

प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत थाना जेठवारा पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने विद्युत बिल वसूली के दौरान सरकारी कार्य में बाधा डालने और टीम पर हमला करने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

​जगदीशपुर तिराहे के पास से हुई गिरफ्तारी
​थाना जेठवारा पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त नवल किशोर उर्फ सुनील को क्षेत्र के जगदीशपुर तिराहे के पास से धर दबोचा।

आरोपी काफी समय से पुलिस की पकड़ से दूर चल रहा था।
​बीते दिनों विद्युत विभाग की टीम जेठवारा थाना क्षेत्र में बकाया बिल वसूली और विभागीय जांच के लिए गई थी। इस दौरान अभियुक्त नवल किशोर ने न केवल सरकारी कार्य में व्यवधान उत्पन्न किया, बल्कि टीम के सदस्यों के साथ अभद्रता करते हुए उन पर हमला भी किया था। इस संबंध में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।

​पुलिस टीम की सराहना
​अपराधियों के विरुद्ध इस प्रभावी कार्रवाई से सरकारी कर्मचारियों में सुरक्षा का भाव जागा है। स्थानीय नागरिकों ने भी पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

एसपी दीपक भूकर ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और कानून हाथ में लेने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें