एटा में शीतलहर का असर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 29 दिसंबर को अवकाश घोषित

एटा में शीतलहर का असर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 29 दिसंबर को अवकाश घोषित

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

एटा जिले में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा निर्णय लिया है। अत्यधिक ठंड के चलते कक्षा 1 से 8 तक के समस्त बोर्डों में अध्ययनरत बच्चों के लिए 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश सभी परिषदीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त एवं अन्य बोर्डों के विद्यालयों पर लागू रहेगा। ठंड के प्रकोप को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है।
हालांकि, परिषदीय विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी अवकाश के दिन भी विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। उन्हें विद्यालय में रहकर विभागीय एवं प्रशासनिक कार्यों का नियमित रूप से निर्वहन करना होगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन किया जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। वहीं अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें।
शीतलहर के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए आगामी दिनों में भी मौसम की स्थिति के अनुसार आगे निर्णय लिया जा सकता है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें