साईबर सेल थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस द्वारा साइबर फ्रॉड में ठगी गई 1,05,000/-रुपये की धनराशि वापस करायी गयी चेहरे पर दौड़ी खुशी की लहर।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी साहिबाबाद गाजियाबाद: दिनांक 25.12.2025 को साईबर सेल थाना साहिबाबाद कमिश्ररेट गाजियाबाद की टीम द्वारा एनसीआरपी पोर्टल शिकायत संख्या 33112250190452 आवेदिका श्रीमती कोमल निवासी न्यू करहेड़ा कांलोनी, मोहन नगर, थाना साहिबाबाद गाजियाबाद के साथ हुए इन्टरनेट बैंकिग रिलेटेड़ साइबर फ्रॉड में ठगी गयी कुल धनराशि 1,05,000/- रुपये की धनराशि ट्रांसफर करने के सम्बन्ध में एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी।
कार्यवाही का विवरणः-
साइबर क्राइम अपराधियों के विरुद्ध की जा रही प्रभावी कार्यवाही के परिणाम स्वरूप साइबर सेल थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद को एनसीआरपी पोर्टल के माध्यम से दिनांक 25.12.2025 को आवेदिका श्रीमती कोमल निवासी मोहन नगर थाना साहिबाबाद गाजियाबाद के साथ 1,05,000/- रूपये का ऑनलाइन ठगी से सम्बन्धित शिकायत प्राप्त हुई थी, जिस पर साइबर सेल थाना साहिबाबाद कमिश्नरेट गाजियाबाद की टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए आवेदक के साथ हुई आनलाइन ठगी की धनराशि को बैंको से पत्राचार कर होल्ड कराया गया व अथक प्रयासों के बाद आज दिनांक 28.12.2025 को आवेदिका उपरोक्त के साथ हुई साइबर फ्रॉड की धनराशि 1,05,000/- रू० को वापस कराया गया आवेदिका उपरोक्त द्वारा थाना साहिबाबाद पर आकर पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया।
कार्यवाही करने वाली पुलिस टीमः
थाना साहिबाबाद साइबर सेल
ये भी पढ़ें एटा में शीतलहर का असर: कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में 29 दिसंबर को अवकाश घोषित












