जनपद एटा की पुलिस को बड़ी कामयाबी: कोडीन सीरप तस्करी मामले में एक और अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
एटा। कोतवाली अलीगंज पुलिस को कोडीन सीरप तस्करी के मामले में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसएसपी एटा श्याम नारायण सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पाण्डेय के पर्यवेक्षण तथा सीओ अलीगंज नीतीश गर्ग के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। थाना अलीगंज पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 269/2025 (धारा 8/21/22/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं 18(सी)/27 औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम) में प्रकाश में आए अभियुक्त राजू उर्फ रजनेश पुत्र रामनिवास, निवासी मझना, थाना नबाबगंज, जनपद फर्रूखाबाद को पुलिस टीम ने आशीर्वाद ढाबा के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, इस मामले में पूर्व में चार अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ व आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी स्तर पर संलिप्त आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।












