नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कोतवाली नगर में सुरक्षा चेकिंग अभियान

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कोतवाली नगर में सुरक्षा चेकिंग अभियान

संवाददाता: पवन सूर्यवंशी:  सहायक पुलिस आयुक्त श्रीमान रितेश त्रिपाठी ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर थाना कोतवाली नगर के पुलिस बल के साथ मिलकर क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

अधिकारियों ने पूरे इलाके का पैदल भ्रमण किया और रेलवे स्टेशन, मेट्रो स्टेशन, पार्किंग स्थल, बाजार और होटल जैसे भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की। पुलिस बल ने सभी स्थानों की बारीकी से निगरानी की, ताकि आमजन सुरक्षित रहें और अपराधियों के हौसले नाकाम हों।

गाजियाबाद कमिश्नर के निर्देशानुसार यह अभियान महिलाओं, बालिकाओं और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अपराध की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया गया।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस सक्रिय रही और शहर में शांति का माहौल कायम रहा।

ये भी पढ़ें नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पैदल गस्त, कानून-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें