थाना शालीमार गार्डन ने अंतर्राज्यीय बैटरी चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

थाना शालीमार गार्डन ने अंतर्राज्यीय बैटरी चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली एनसीआर, थाना शालीमार गार्डन की पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक अंतर्राज्यीय गिरोह को पकड़ते हुए 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 24 चोरी की गई वाहन बैटरियाँ, 1 स्कूटी और 1 मोटर साइकिल बरामद की गई।

गिरफ्तार अभियुक्तों में शामिल हैं:

  1. शौकीन, पुत्र अब्दुल रहमान, कबीर नगर, दिल्ली, उम्र करीब 40 वर्ष।
  2. शेरू, पुत्र इकवाल, कबीर नगर, दिल्ली, उम्र करीब 45 वर्ष।
  3. मेहंदी हसन, पुत्र लाल मियां, शहीदनगर, गाजियाबाद, उम्र 19 वर्ष।
  4. अजहर, पुत्र यूनुस अली, न्यू सीमापुरी, दिल्ली, उम्र 26 वर्ष।

पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि चोरी की गई मोटर साइकिल और स्कूटी से वे गाजियाबाद और दिल्ली एनसीआर में रात के समय पार्क की गई गाड़ियों से बैटरी चोरी करते थे। आज उन्हें पकड़ लिया गया, जब वे बैटरियों को दिल्ली बेचने के लिए ले जा रहे थे।

अभियुक्तों के खिलाफ थाना शालीमार गार्डन में धारा 317(2), 317(5), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम सक्रिय रही और अपराधियों के हौसले तोड़ने में सफलता प्राप्त की।

ये भी पढ़ें नव वर्ष की पूर्व संध्या पर कोतवाली नगर में सुरक्षा चेकिंग अभियान

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें