अंकुर विहार पुलिस ने गांजा तस्करी में शामिल 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
संवाददाता: पवन सूर्यवंशी: दिल्ली एनसीआर, थाना अंकुर विहार की पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांजे की तस्करी करने वाले 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 4.69 किलो अवैध गांजा बरामद किया गया, साथ ही बिना नंबर प्लेट की काली स्कॉर्पियो गाड़ी भी सीज की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- राहुल चुहीवाला, पुत्र सूरजभान, ग्राम घामला, रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र लगभग 34 वर्ष।
- धरेन्द्र गुर्जर, पुत्र अशोक उर्फ राम स्वरूप, ग्राम गुर्जरवाड़ा, रेवाड़ी, हरियाणा, उम्र लगभग 24 वर्ष।
पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वे हरियाणा से अवैध गांजा चोरी-छिपे दिल्ली और यूपी में लाकर बेचते थे और मुनाफा कमाते थे।
अभियुक्तों के खिलाफ थाना अंकुर विहार में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ये भी पढ़ें थाना शालीमार गार्डन ने अंतर्राज्यीय बैटरी चोरी गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार












