राम राज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संगम लाल शुक्ला का निधन, शोक की लहर

राम राज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संगम लाल शुक्ला का निधन, शोक की लहर

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा 

प्रतापगढ़। पट्टी नगर स्थित राम राज इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य संगम लाल शुक्ला का आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार, शिक्षा जगत और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।अपने कार्यकाल के दौरान संगम लाल शुक्ला ने शिक्षा को केवल पाठ्यक्रम तक सीमित न रखते हुए अनुशासन, नैतिक मूल्यों और संस्कारों को विशेष महत्व दिया। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। वे शिक्षकों और छात्रों के बीच समान रूप से आदरणीय रहे।

निधन की खबर मिलते ही पट्टी आदर्श नगर पंचायत अध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल, जिला योजना समिति सदस्य राम चरित्र वर्मा, प्रधानाचार्य रमेश मिश्रा, प्राचार्य अखिलेश पाण्डेय, शिक्षक राजेश दुबे, राकेश मिश्रा, विनोद मिश्रा, सतीश पाण्डेय, शशि तिवारी, बड़े बाबू उमाकांत तिवारी, सोनू सिंह, मोनू सिंह, गोलू चौरसिया, अधिवक्ता प्रमोद सिंह, अनिल सिंह, डॉ. आदित्य त्रिपाठी, सभासद सजीवन सोनी सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की ईश्वर से कामना की।

ये भी पढ़ें राजा भैया समर्थक,उभरते समाजसेवी लवकुश यादव की शानदार पहल ,विकासखंड बिहार के ग्रामसभा तारापुर कन्दई में युवाओं को किया खेलकूद किट का वितरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें