नए साल पर 111 रूपये मंहगा हुआ गैस सिलेंडर
नए साल की शुरुआत महंगाई के झटके के साथ हुई है। 1 जनवरी 2026 से तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी कर दिए हैं, जिससे कॉमर्शियल गैस सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।जानकारी के अनुसार, कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 111 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली से लेकर पटना समेत कई शहरों में यह बढ़ोतरी लागू हुई है। इसका सीधा असर होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर पड़ेगा, जहां गैस की खपत अधिक होती है। माना जा रहा है कि बढ़ी हुई लागत का बोझ आगे चलकर आम उपभोक्ताओं पर भी पड़ सकता है।
वहीं दूसरी ओर, घरेलू उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिससे आम परिवारों को फिलहाल महंगाई से राहत मिली है।नए साल के पहले ही दिन कॉमर्शियल गैस की कीमतों में हुई बढ़ोतरी ने कारोबारियों को चिंता में डाल दिया है, जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमत स्थिर रहने से आम जनता ने कुछ राहत की सांस ली है।
ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नववर्ष के अवसर पर ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को कम्बल वितरण












