पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नववर्ष के अवसर पर ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को कम्बल वितरण

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा नववर्ष के अवसर पर ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को कम्बल वितरण

संवाददाता अमित शुक्ला 

नववर्ष 2026 के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा एवं थाना प्रभारी लीलापुर श्री मनोज कुमार पाण्डेय के साथ थाना लीलापुर परिसर में ग्राम प्रहरी (चौकीदारों) को कम्बल एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने ग्राम चौकीदारों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम तथा समय-समय पर सूचनाएं उपलब्ध कराने में ग्राम प्रहरी पुलिस के लिए एक सशक्त कड़ी हैं।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ द्वारा ग्राम चौकीदारों से संवाद कर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा उनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही भविष्य में ग्राम चौकीदारों की कार्यक्षमता एवं गतिशीलता बढ़ाने के उद्देश्य से साइकिल वितरण सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने के संबंध में जानकारी ली गई।पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ ने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी ग्राम प्रहरी पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस प्रशासन को निरंतर सहयोग प्रदान करेंगे, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

ये भी पढ़ें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा कुल 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त महेश कुमार उर्फ दिलावर को किया गया गिरफ्तार

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें