पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” के अन्तर्गत थाना दिलीपपुर पुलिस द्वारा कुल 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ 01 अभियुक्त महेश कुमार उर्फ दिलावर को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ अभियुक्त को थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ताला मोड ग्राम खभोर के पास से गिरफ्तार किया गया जनपद प्रतापगढ़ में पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के कुशल निर्देशन में “ऑपरेशन प्रहार” प्रभावी रूप से संचालित किया जा रहा है, जिसके तहत आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही की जा रही है ।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी* के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी दिलीपपुर श्री बलराम सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 रमिल कुमार मय हमराह का0 सुनील पटेल व का0 राजेश कुमार यादव द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर थाना दिलीपपुर क्षेत्रान्तर्गत ताला मोड ग्राम खभोर के पास से 01 अभियुक्त महेश कुमार उर्फ दिलावर पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम खभोर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष के कब्जे से कुल 600 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी/ बरामदगी के आधार पर थाना दिलीपपुर में मु0अ0सं0 01/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
01. महेश कुमार उर्फ दिलावर पुत्र स्व० जगदीश प्रसाद निवासी ग्राम खभोर थाना दिलीपपुर जनपद प्रतापगढ़ उम्र करीब 28 वर्ष ।
आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0 19/2026 धारा 411 भादवि थाना जीआरपी, जनपद प्रतापगढ़ ।
02. मु0अ0सं0 01/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।
बरामदगी- कुल 600 ग्राम अवैध गांजा बरामद ।
पुलिस टीम का विवरण
उ0नि0 रमिल कुमार मय हमराह का0 सुनील पटेल व का0 राजेश कुमार यादव थाना दिलीपपुर, जनपद प्रतापगढ़ ।
बयान-जनपद प्रतापगढ़ में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री एवं प्रसार की रोकथाम हेतु प्रतापगढ़ पुलिस द्वारा निरंतर विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनपद को नशामुक्त वातावरण प्रदान करना तथा समाज, विशेषकर युवाओं, को इस गंभीर बुराई से सुरक्षित रखना है।आमजन से अपील है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से मादक पदार्थों का निर्माण, क्रय-विक्रय या तस्करी होती दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर — 6307363107 पर दें। आपकी पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी।












