भयहरण नाथ धाम में नव वर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर भक्तों ने झुकाया माथा

भयहरण नाथ धाम में नव वर्ष 2026 के
प्रथम दिवस पर भक्तों ने झुकाया माथा

क्षेत्रीय रामायण मंडल द्वारा हुआ
भजन व सत्संग का भव्य आयोजन

ब्यूरो प्रतापगढ़
अवधेश चंद्र पांडेय

प्रतापगढ़। प्रसिद्ध पांडव कालीन भयहरण नाथ धाम में नववर्ष 2026 के प्रथम दिवस पर सुबह से ही श्रद्धालु भक्तो का आवागमन जारी रहा। वहीं क्षेत्रीय रामायण मंडल द्वारा कीर्तन, भजन, व सत्संग का भव्य आयोजन राधा कृष्ण मन्दिर में किया गया। मुख्य मन्दिर के पुजारी भोला नाथ तिवारी सहित विश्वकर्मा मन्दिर, श्री राम परिवार मन्दिर व नागेश्वर मन्दिर में विशेष पूजन सम्बन्धित पुजारियों द्वारा करके भक्तो के दर्शन पूजन हेतु दिन भर मन्दिर खुला रखा गया जिससे लगातार श्रद्धालु जन दर्शन पूजन करते रहे। यह जानकारी देते हुए महासचिव समाज शेखर ने बताया कि धाम में नव वर्ष पर गत वर्षो की भाँति भक्तों का आवागमन दिन भर जारी रहा। श्री राधा कृष्ण मन्दिर व्यवस्था समिति द्वारा महंत बिच्छू महाराज के मार्गदर्शन में भव्य भजन व सत्संग का आयोजन किया गया। नये वर्ष के प्रथम दिवस पर भक्ति मय माहौल देखने को मिला। क्षेत्रीय रामायण मंडल के कलाकार लोक गायक दयाराम पटेल, विनोद मास्टर व सुभाष तथा ढोलक मास्टर तोता भाई व राम आसरे गुप्ता ने भजन व भक्ति गीतों से सभी को झुमने पर मजबूर कर दिया। सभी भक्तो व श्रद्धालुओं के लिए चाय नाश्ते की व्यवस्था ने भी नये वर्ष के इस सामूहिक आयोजन में चार चाँद लगा दिय।

कार्यालय प्रभारी नीरज मिश्र संजीव व स्वच्छता नायक राज कुमार ने धाम परिसर में सभी व्यवस्था पर सहयोग करते हुए विशेष भूमिका निभाई ।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें