हरी झंडी दिखाकर बुलन्दशहर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा किया गया सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

हरी झंडी दिखाकर बुलन्दशहर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर द्वारा किया गया सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर

माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश महोदय के आदेश के क्रम में उ0प्र0 में सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित कमी लाए जाने के उद्देश्य से दिनांक 01 जनवरी 2026 से 31 जनवरी 2026 तक “सड़क सुरक्षा माह” अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01.01.2026 को जिलाधिकारी श्रुति एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह द्वारा रोडवेज बस स्टैंड परिसर में सड़क सुरक्षा माह का भव्य शुभारम्भ किया गया एवं यातायात जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों द्वारा आमजन को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं  निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, क्षेत्राधिकारी यातायात पूर्णिमा सिंह, परिवहन विभाग एवं रोडवेज के अधिकारी/कर्मचारीगण

, प्रभारी निरीक्षक यातायात राजपाल सिंह तोमर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें