जिलाधिकारी ने जनपद न्यायाधीश से भेंट कर नववर्ष की शुभकामनाएँ दीं
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ
दिनांक 01 जनवरी 2026 प्रतापगढ़। नववर्ष के अवसर पर जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने जनपद न्यायाधीश राजीव कमल पाण्डेय से शिष्टाचार भेंट की और उन्हें नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि नया वर्ष जनपद के लिए सुख, समृद्धि और प्रगति लेकर आए, ऐसी उनकी कामना है। जनपद न्यायाधीश ने भी जिलाधिकारी को नववर्ष की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि न्यायिक एवं प्रशासनिक समन्वय से जनपद के विकास और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। भेंट के दौरान सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा तथा दोनों अधिकारियों के बीच जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित












