जनपद एटा में एटा पुलिस के लिए गौरवपूर्ण क्षण, एसएसपी श्याम नारायण सिंह को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान पर प्रोन्नति
संवाददाता योगेंद्र सिंह
एटा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्याम नारायण सिंह को सेलेक्शन ग्रेड वेतनमान पर प्रोन्नति मिलने के क्रम में आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को एक गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक, आगरा जोन, आगरा श्रीमती अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा एसएसपी एटा श्री श्याम नारायण सिंह को कॉलर बैंड लगाकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक, आगरा रेंज, आगरा श्री शैलेश कुमार पांडेय भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री श्याम नारायण सिंह के नेतृत्व, प्रशासनिक क्षमता एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में उनके योगदान की सराहना की। एसएसपी श्याम नारायण सिंह को मिली यह प्रोन्नति उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासनप्रिय नेतृत्व और पुलिस विभाग में दी जा रही सेवाओं का प्रतीक मानी जा रही है।
इस उपलब्धि पर पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।












