उज्जैन निगम आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर शहर में नियमित पेयजल आपूर्ति टंकियों की सफाई का कार्य प्रारंभ किया गया.
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन।
टंकियों की सफाई का कार्य पीएचई विभाग द्वारा प्रत्येक माह में किया जाता है, साथ ही निगम आयुक्त द्वारा निर्देशित किया गया कि टंकियों की सफाई की जानकारी टंकी के नीचे सूचना पटल पर अंकित रहे, साथ ही सफाई की अगली तारीख भी अंकित की जाए की, इस तारीख पर टंकी की सफाई की जाएगी, निगमायुक्त श्री अभिलाष मिश्रा के निर्देश अनुसर सब इंजीनियर एव टंकी प्रभारियों द्वारा पेयजल सप्लाई के दौरान पानी की जांच की गई जिसके क्रम में गुरुवार को सुभाष नगर पानी की टंकी चकोर पार्क, लक्ष्मी नगर, मिर्ची नाला, भैरवगढ़ क्षेत्र एव रविशंकर नगर आदि क्षेत्र में सफाई का कार्य कर्मचारी द्वारा किया गया












