पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में चला जागरूकता अभियान
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ ।सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात नियमों के प्रति जनसामान्य को जागरूक करने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अनिल कुमार राय द्वारा प्रभारी यातायात प्रतापगढ़ के साथ थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत राजा पाल चौराहा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।
इस अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को गुलाब का फूल एवं माला पहनाकर सौहार्दपूर्ण तरीके से यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने तथा सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक नियमों की जानकारी दी गई।
यातायात पुलिस अधिकारियों द्वारा नागरिकों से अपील की गई कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार एवं समाज को भी इसके प्रति जागरूक करें, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।












