शुक्रवार परेड का आयोजन, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ

शुक्रवार परेड का आयोजन, 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ

मेरठ। आज दिनांक 02 जनवरी 2026 को 44वीं वाहिनी पीएसी मेरठ में पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक महोदय श्री सचिंद्र पटेल (आईपीएस) की गरिमामयी उपस्थिति में शुक्रवार परेड का आयोजन किया गया।

परेड के दौरान सर्वप्रथम बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से सभी रिक्रूट आरक्षियों एवं अधिकारी/कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराई गई। इसके उपरांत प्रथम कलांश में स्क्वाड ड्रिल एवं शस्त्र अभ्यास कराया गया।

परेड उपरांत महोदय द्वारा जी+11 बैरक एवं आरटीसी मेस का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

इस अवसर पर शिविरपाल महोदय श्री लक्ष्मी कांत, आरटीसी प्रभारी दलनायक श्री सुरेंद्र प्रताप सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक श्री अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अतः उक्त रिपोर्ट सेवा में प्रेषित है।
44वीं वाहिनी पीएसी, मेरठ

ये भी पढ़ें पुलिस लाईन स्थित सभागार में किया गया पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें