बुलन्दशहर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार में किया गया पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन।
संवाददाता पवन सूर्यवंशी बुलन्दशहर : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में पुलिस पेंशनर्स गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी के दौरान पुलिस पेंशनर्स की विभिन्न समस्याओं एवं उनके सुझावों को विस्तार से सुना गया एवं आश्वस्त किया गया कि पेंशनर्स की सभी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।

इस संबंध में सभी सर्व-संबंधित अधिकारियों/कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस पेंशनर्स को नए परिचय पत्रों का वितरण किया गया।
पुलिस विभाग की पारंपरिक कार्यशैली और वर्तमान आवश्यकताओं के बीच समन्वय बनाते हुए
पेंशनर्स के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए इस गोष्ठी का आयोजन किया गया।
ये भी पढ़ें अनूपशहर जहांगीराबाद चीनी मिल ने किया सातवां गन्ना भुगतान












